Friday, 13 October 2023

नवरात्रि लघु उपाय (१) संकट दूर करने वाला उपाय Navratri special smart method 1

#नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से हो कोई भी विपत्ति (संकट) दूर
🌺🌺🌺🌺🌺 लघु उपाय 🌺🌺🌺🌺🌺
नवरात्रि के प्रथम दिन (1st day) मां दुर्गा का पूजन और प्रार्थना करें-
 "हे माता। अमुक विपत्ति, कष्ट, संकट दूर करिये।"
 'अमुक' शब्द के स्थान पर आप अपना वह विपत्ति बोलें 
जो बहुत दिनों से आपको परेशान कर रहा हो। 
हाथ में लिया जाए पुष्प माता के चढ़ा दें। 
इसके बाद 2 माला नवार्ण मंत्र जप करें और विपत्ति नाशक श्लोक -

शरणागत दीनार्तपरित्राण परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोस्तुते॥

इसका इक्यावन ( 51 ) बार उच्चारण करें। पुनः दो (2) माला नवार्ण मंत्र का जप करें।

इस प्रयोग को अनुष्ठान रूप में नवरात्रि के नौ दिन करें।
इसके पश्चात जब भी कोई संकट आते तो इसी प्रकार जप करने से, माता रानी की कृपा से विपत्ति से जूझने का साहस आता है और संकट दूर होता है।
                   ॥ माता रानी की जय॥


No comments:

Post a Comment

#तुलसी #स्तोत्रम् #पुंडरीक कृत

तुलसी स्तोत्रम्‌      (हिंदी अर्थ सहित) # Shri # Tulsi # Stotram      (With Hindi meaning) जगद्धात्रि नमस्तुभ्यं विष्णोश्च प्रियवल्लभे । यतो...